बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाई अहान के फिल्म स्क्रीनिंग में इस स्टार क्रिक्रेटर के साथ इंट्री कर सारी लाइमलाइट लूट ले गई आथिया शेट्टी

भाई अहान के फिल्म स्क्रीनिंग में इस स्टार क्रिक्रेटर के साथ इंट्री कर सारी लाइमलाइट लूट ले गई आथिया शेट्टी

DESK : अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी फिल्मों में डेब्यू करने को तैयार  हैं। शुक्रवार को उनकी फिल्म तड़प सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। लेकिन उससे पहले ही मुंबई में फिल्म का स्क्रीनिंग हुआ। जिसमें सुनील शेट्टी अपने पूरे परिवार से साथ पहुंचे। वहीं इंडस्ट्री के कई बड़े दिग्गज कलाकार और क्रिकेटर भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। लेकिन इन सबके बीच कार्यक्रम का सारा लाइमलाइट अहान शेट्टी की जगह  उनकी बड़ी बहन आथिया शेट्टी ने लूट लिया।

 ब्लैक ड्रैस में आथिया ने प्रिमियर में ऐसी इंट्री मारी कि सभी का ध्यान उनकी तरफ चला गया। आथिया प्रिमियर में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल के साथ पहुंची थी। केएल राहुल को आथिया का रुमर्ड ब्वायफ्रेंड माना जाता है। प्रिमियर में दोनों की एक साथ इंट्री ने दोनों के रिश्ते को लगभग पक्का कर दिया है। साथ ही शेट्टी परिवार की तरफ से राहुल को अपना दामाद मान लिया गया है।

दुबई में भी आई थी नजर

हाल में ही आथिया को टी-20 विश्व कप के दौरान भी दुबई में टीम इंडिया को चियर्स करते हुए देखा गया था। आथिया वहां राहुल के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंची थी। जिसकी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर दोनों ने पोस्ट की थी। 



Suggested News