बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के बाढ़ में एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2022 का हुआ आयोजन, 500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

पटना के बाढ़ में एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2022 का हुआ आयोजन, 500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

PATNA :आज पटना पश्चिमी एथलेटिक एसोसियेशन के द्वारा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2022 का उद्घाटन नि:शुल्क फिटनेस क्लब अगवानपुर के क्रीडा मैदान बाढ़ में आयोजित किया गया। इस समारोह में लगभग 500  प्रतिभागियों ने शिरकत की।


इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बाढ़ अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार, पूर्व सीआरपीएफ अधिकारी नीरज कुमार जो राष्ट्रपति द्वारा वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किए गए हैं। पूर्व मुखिया मुन्ना कुमार सिंह अगवानपुर पंचायत, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंजेश कुमार एवं हजारों कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। काफी दिनों के बाद इस तरह का आयोजन बाढ़ की धरती पर आयोजित किया गया। जिस कारण यहां के प्रतिभागियों में नया जोश और जुनून देखने को मिला और बढ़ चढ़कर प्रतिभागियों के साथ उनके अभिभावक ने भी भाग लिया।

अंडर -14  बालिका वर्ग 60 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान छोटी कुमारी संत जोसेफ कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय बाढ़, द्वितीय स्थान अस्मिता कुमारी संत जोसेफ कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय बाढ़, तृतीय स्थान पर एनटीपीसी नोटेडेम एकेडमी बाढ़ की पुष्प लता कुमारी रही।  अंडर-14 बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान गुलशन कुमार संत जोसेफ कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय प्लस टू, अंशु कुमार प्रोग्रेसिव स्कूल द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान पर नैतिक कुमार नोट्रे डेम ऐकैडमी बाढ़ के रहे। अंडर -20 बालक 5000 मीटर दौड़ में मिलन कुमार प्रथम स्थान घनश्याम कुमार द्वितीय स्थान सूरज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 20 बालिका वर्ग 5000 मीटर दौड़ में अनुष्का कुमारी प्रथम स्थान सोनाली कुमारी द्वितीय स्थान ईशा कुमारी तृतीय स्थान पर रही। यह तीनों छात्राएं संत जोसेफ कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय  बाढ़ की छात्राएं हैं। अंडर -20 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अविनाश कुमार द्वितीय कुणाल कुमार तृतीय दीप नारायण कुमार रहे। बालिका वर्ग में गुड़िया कुमारी प्रथम स्थान जया कुमारी द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान पर सृष्टि कुमारी रही। अंडर -14 बालक वर्ग शॉट पुट प्रथम स्थान प्रिंस कुमार द्वितीय स्थान दिव्यांश गौरव तृतीय स्थान अफजल अंजुम, अंडर 16 शॉट पुट बालक वर्ग उत्तम कुमार प्रथम स्थान दीपू कुमार द्वितीय स्थान विनय कुमार तृतीय स्थान अंडर 20 बालक वर्ग में कुणाल कुमार प्रथम स्थान सोनल कुमार द्वितीय स्थान विकास कुमार तृतीय स्थान पर चंदन कुमार रहे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए चंदन कुमार सिंह मेंबर ऐड हॉक कमिटी पटना वेस्ट, प्रमोद कुमार प्रभात कुमार ओझा अमित कुमार एवं अगवानपुर निशुल्क फिटनेस क्लब के युवा साथियों का भरपूर सहयोग मिला।

Suggested News