बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एटलस साइकिल कंपनी के मालिक की पत्नी नताशा कपूर ने खुदकुशी की, पंखे से लटका मिला शव

एटलस साइकिल कंपनी के मालिक की पत्नी नताशा कपूर ने खुदकुशी की, पंखे से लटका मिला शव

साइकिल कंपनी एटलस के मालिकों में से एक संजय कपूर की पत्नी नताशा कपूर (57) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुरुआती जांच में पुलिस में इसे खुदकुशी बता रही है मगर कमरे का दरवाजा खुले की होने की वजह से पुलिस इसे संदिग्ध मानकर कई एंगल से जांच कर रही है। पुलिस को मौके से तो कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, मगर कमरे के मंदिर से एक पत्र मिला है। पत्र में लिखा हुआ है कि वह अपनी जिंदगी से खुश नही थी। हालांकि पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आर्थिक तंगी भी खुदकुशी की वजह हो सकती हैं। नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एटलस कंपनी की मालिक कपूर फैमिली 3, औरंगजेब लेन में रहती है। संजय कपूर भी यहीं परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार दोपहर को जब उनकी पत्नी नताशा कपूर ने लंच नहीं किया तो परिवार ने उनको ढूंढा। बेटे सिद्धांत कपूर ने फोन किया तो नताशा ने फोन नहीं उठाया। बाद में देखा कि नताशा कपूर ने अपने कमरे में चुन्नी के जरिये पंखे से फांसी लगा रखी है। परिवार के सदस्यों ने चुन्नी को काटकर नताशा को पंखे से नीचे उतारा। नीचे उतार कर नताशा को सीपीआर दी गई। इसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया।
 डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

इसके बाद बेटे सिद्धांत कपूर ने मंगलवार शाम को इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद तुगलक रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तुगलक रोड थाना पुलिस ने क्राइम टीम को मौके पर बुलाया। क्राइम टीम ने मौके से कुछ सैंपल उठाए हैं। नताशा कपूर के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। ऐसे में पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगेगा कि नताशा की मौत कैसे हुई है।

 नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीपक यादव के अनुसार नताशा कपूर के कमरे का दरवाजा अंदर से खुला हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मंदिर से मिले पत्र की भी जांच कर रही है।


Suggested News