बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पति से झगड़ा करने के बाद आत्महत्या करने टावर पर चढ़ी महिला

पति से झगड़ा करने के बाद आत्महत्या करने टावर पर चढ़ी महिला

मोतिहारी: जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां नाराज़ पत्नी आत्महत्या करने के लिए टावर पर चढ़ गयी. मामला जिले के केसरिया के मठिया गांव की है जहाँ पति से नाराज़ होकर पत्नी टावर पर चढ़ गयी. 

ये अजीबों-गरीब मामला मठिया गांव की है. जहां पत्नी ने आत्महत्या करनी की कोशिश की है. दरअसल, पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोनों के बीच जमकर झगड़ा भी हुआ. जिसके बाद पत्नी नाराज़ होकर टावर पर चढ़ गयी और आत्महत्या करने की कोशिश करने लगी. महिला को टावर पर चढ़ा देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। 

ग्रामीणों के तुरंत इसकी सुचना पुलिस को दी. ग्रामीणों और पुलिस के प्रयास के बाद ही महिला नीचे उतरने के लिए मानी। बहुत मशक्कत के बाद महिला की जान बचाई जा सकी. 


Suggested News