बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जहानाबाद में प्रशासन और पुलिस टीम पर हमला, क्वारेंटाइन की जांच करने गई थी प्रशासन की टीम

जहानाबाद में प्रशासन और पुलिस टीम पर हमला, क्वारेंटाइन की जांच करने गई थी प्रशासन की टीम

Jehanabad : जिले के एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्रशासन और पुलिस की टीम पर हमला हुआ है। घटना में थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी मामूली रुप से घायल हुए है। 

जिले के ओकरी ओपी थाना क्षेत्र के 11 बीघा गांव में ग्रामीणों ने पुलिस और अधिकारियों की टीम पर उस समय हमला बोल दिया जब अधिकारियों की टीम पुलिस के साथ गांव में अन्य राज्यों से आए लोगों का पता करने और उन्हें क्वॉरेंटाइन में रहने की बात कहने के लिए गांव गई हुई थी।

बताया जा रहा है कि जैसे ही प्रशासन की टीम गांव में पहुंची ग्रामीणों द्वारा पथराव और लाठी-डंडे चलाया जाने लगा। इस घटना  में बीडीओ और थानाध्यक्ष की गाड़ी क्षत्रिग्रस्त हो गए वहीं  अलावा थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिसकर्मी आंशिक तौर पर घायल हो गए। 

वहीं अधिकारियों पर हमले की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे एसडीपीओ ने पूरे गांव की घेराबंदी की। हालांकि पुलिस को देखते ही सभी ग्रामीण फरार हो गय़े। वहीं पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।  

मोदनगंज प्रखंड के बीडीओ ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा उन्हें सूचित किया गया था के दिवाली बीघा गांव में अन्य प्रदेशों से तकरीबन 20 लोग आए हैं जिनके स्वास्थ्य की जांच करने और उन्हें घर पर ही क्वॉरेंटाइन करने के लिए गांव गए थे। 

उसी दौरान कुछ लोगों द्वारा थानाध्यक्ष और उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी गई और सभी ग्रामीणों द्वारा पथराव किया जाने लगा इस पथराव में टीम के साथ दें थानाध्यक्ष अंचलाधिकारी और वीडियो के साथ भी जमकर गाली-गलौज की गई और गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है।

जहानाबाद से गौरव कि रिपोर्ट 

Suggested News