बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने गयी पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने गयी पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

पटना. राजधानी पटना में पुलिस की टीम पर ग्रामीणों के हमले का मामला सामने आया है। शराब की खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम रेड मारने के लिए रूपसपुर पहुंची थी। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना पटना के रूपसपुर थाना का है।

वहीं पुलिस ने इस मामले में महिला सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर उत्पाद विभाग की टीम ने रूपसपुर थाना के रुकनपुरा मुसहरी में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस छापेमारी से शराब चुराने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया और वह सभी एकजुट होकर अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

इससे पहले पुलिस कुछ समझ पाते शराब कारोबारियों ने पुलिस को चारों तरफ से घेर कर जमकर पथराव किया। इस पथराव में कई पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। कई पुलिसकर्मियों ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई।


Suggested News