बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुष्कर्म के आरोपी के घर कुर्की करने गई पुलिस टीम पर हुआ हमला, महिला दारोगा गंभीर रूप से घायल

दुष्कर्म के आरोपी के घर कुर्की करने गई पुलिस टीम पर हुआ हमला, महिला दारोगा गंभीर रूप से घायल

KATIHAR : चार साल पुराने दुष्कर्म के मामले में आरोपी के घर कुर्की करने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें एक महिला दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल दारोगा जिले के महलोर थाने में पदस्थ हैं और उनका नाम नीरा देवी बताया गया है। 

इस मामले में बताया जा रहा है कि महलौर थाना पुलिस बंगाल से सटे आजमनगर थाना क्षेत्र के बढ़ता बाड़ी गांव में चार साल पुराने दुष्कर्म के मामले में आरोपी मो. तालीब के घर कुर्की के लिए पहुंची थी। जहां से कुर्की कर पुलिस टीम लौट रही थी। इसी दौरान आरोपियों के परिवार के द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला दारोगा पर धारधार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनका सिर फूट गया। घायल दारोगा को बाद में पास के आजमनगर स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया। 

वहीं इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। बाद में रसोई डीएसपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस की टीम गांव में छापेमारी शुरू कर दी। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Suggested News