बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला सिपाही से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, आरोपी जवान गिरफ्तार

महिला सिपाही से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, आरोपी जवान गिरफ्तार

DARBHANGA : जिले में चुनाव डयूटी में लगी महिला पुलिसकर्मी के साथ बीएमपी जवान द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। मामले पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि दरभंगा में चुनाव डयूटी में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी के साथ बीएमपी के जवान ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही दरभंगा एसपी बाबूराम ने एसडीपीओ और महिला थानाध्यक्ष को जांच के लिए घटनास्थल पर भेजा। 

जांच के बाद आरोपी जवान को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। वहीं घटना की शिकार महिला पुलिसकर्मी के आवेदन पर जवान के खिलाफ मामला दर्ज किया।.

वहीं मामले दर्ज होने के बाद आरोपी बीएमपी जवान राजेन्द्र कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।  इसके बाद पीड़ित महिला सिपाही के आवेदन पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है दर्ज होने के बाद आरोपी बीएमपी जवान राजेंद्र कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Suggested News