बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस की आंखों में धूल झौंकने की कोशिश : नारियल से लदे ट्रक से लाखों रुपये का प्रतिबंधित गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार

पुलिस की आंखों में धूल झौंकने की कोशिश : नारियल से लदे ट्रक से लाखों रुपये का प्रतिबंधित गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार

GAYA : पुलिस की आंखों में धूल झौंकने की गांजा तस्करों को कोशिश फेल हो गयी। जब गया जिले के डोभी चेकपोस्ट के नारियल से भरे ट्रक में छिपाकर लगभग डेढ़ क्विंटल गांजा उत्पाद विभाग की टीम ने जब्त कर लिया। इस दौरान उत्पाद विभाग ने ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि ट्रक हरियाणा का था।

इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड की ओर से नारियल पानी लदा एक ट्रक डोभी की ओर आ रहा था। तभी डोभी चेकपोस्ट पर होमगार्ड के जवानों ने रुकवाया और शीघ्र ही सीसी टीवी कैमरे के सामने जांच की गई।  जांचोपरांत पता चला नारियल पानी लदी डाभ के नीचे कई बोरे में गांजा रखा हुआ मिला है। जिसका कुल मात्रा 140 किलो ग्राम है। जब्त किये गए ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर HR -37D/ 7783 बताया जा रहा है।

 उक्त ट्रक को विभाग के अधिकारियों ने इसे जब्त कर अपने कब्जे में रखा है। वहीं कार्रवाई के दौरान ट्रक का चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्त में आये चालक की पहचान हरियाणा राज्य के अम्बाला स्थित अवतार सिंह का पुत्र हरप्रीत सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके तहत सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

Suggested News