बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में रेजिडेंट के साथ रेप का प्रयास, सीनियर पर लगा आरोप

प्रदेश के  सबसे  बड़े   अस्पताल में  रेजिडेंट  के साथ रेप का प्रयास,  सीनियर पर लगा आरोप

News4nation desk : झारखंड की राजधानी रांची  के एक बड़ी  घटना   सामने आई है।  जहां प्रदेश के  सबसे   बड़े अस्पताल रिम्स में  एक जुनियर रेजिडेंट  के साथ दुष्कर्म की घटना  को अंजाम   दिये  जाने  का प्रयास किया गया है। इस बावत पीड़िता की ओर से थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की  जांच में   जुटी है।  

जानकारी के अनुसार रिम्स के कोविड वार्ड में बुधवार की रात एनेस्थेसिया विभाग की जूनियर रेजिडेंट त ड्यूटी कर रही थी। वहां एक सीनियर रेजिडेंट की भी ड्यूटी थी। रात उसने पीड़िता से कहा कि रात काफी हो गई है इस कारण वह आज घर नहीं जाएगा। उसी के कमरे में रुक जाएगा। 

बताया जा  रहा है कि जूनियर ने इससे इनकार कर दिया और सीनियर के लिए पेईंग वार्ड में कमरा बुक कर दिया। इसके बाद सीनियर रेजिडेंट कमरे में चले गए। वहां से उन्होंने फोन कर कहा कि एसी नहीं चल रहा है चेक कर लो। जूनियर होने के नाते वह वहां गई। इसी बीच आरोपी ने कमरा बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। जिसके बाद वह किसी प्रकार धक्का देकर निकल भागी।

गुरुवार को उसने  इस बात  की   शिकायत रिम्स निदेशक से की।  जिसके बाद वह निदेशक के साथ थाने में  पहुंच सीनियर के खिलाफ मामला दर्ज कराई  है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी रांची के एक प्रसिद्ध डॉक्टर का दामाद बताया जा रहा है।

Suggested News