बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश : असमाजिक तत्वों ने रामजानकी की प्रतिमा को किया विखंडित, गुस्से में लोगों ने की आगजनी

धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश : असमाजिक तत्वों ने रामजानकी की प्रतिमा को किया विखंडित, गुस्से में लोगों ने की आगजनी

BETIYAAH : जिले में असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक फैलाने की कोशिश की है। बताया जाता है कि कुछ लोगों ने  बेतिया नगर थाना क्षेत्र के बसवरीया रामजानकी मंदीर की रामजानकी की मूर्ती को विखंडित कर दिया जिससे सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण जनता हुए आक्रोशित , बिहार सरकार व स्थानीय जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नौतन बेतिया मुख्य मार्ग को जाम कर सड़क पर आगजनी शुरू कर दी। वहीं लोगों के आक्रोश को देखते हुए थानाध्यक्ष  खुद मौके पर लोगों के गुस्से को शांत करने की कोशिश करते नजर आए। उन्होंने भरोसा दिया कि जिन्होंने भी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा, जिसके बाद लोगों का गुस्सा कम हुआ और यातायात फिर से बहाल किया गया।

बताया गया कि बेतिया नगर थाना क्षेत्र के बसवारीया स्थित रामजानकी मंदीर मे स्थित राम , जानकी और लक्ष्मण की थी मूर्ती जहा हिन्दू समुदाय के लोग नित्य पूजा पाठ किया करते थे। आज सुबह पुजारी जब नित्य क्रिया करने मंदिर से गया था तभी कुछ असामाजिक तत्व मंदीर के राम जानकी की मूर्ती को विखंडित कर दिया। जब पुजारी मंदीर मे नित्य क्रिया कर आया तो विख्नडित मूर्ती देख वहां उपस्थित जनता को बताया जो कि आग की तरह आसपास के लोगो को पता चला तो वाहा इकट्ठा हो बिहार सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। साथ ही बेतिया नौतन मार्ग को अवरुद्ध कर सड़क पर टायर जला आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन करने लगे। इस संबंध मे ग्रामीण प्रताप कुमार और वार्ड 29 के पार्षद ने बताया की यहा की आपसी भाईचारा को कुछ उपद्रवी तत्व आपस मे लड़ाना चाहते है। इसी के चलते यहा वह काम किए है। 

थानाध्यक्ष ने कहा कि खुद कराएंगे मूर्ति स्थापित

वहीं सूचना मिलते ही बेतिया नगर थाना सहीत पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी पहुंच लोगों को शांत करने और रास्ता को अवरुद्ध नही करने के लिए कहने लगे। वहीं आक्रोशित ग्रामीण मूर्ती तोड़ने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अविलंब गिरफ्तार करने की मांग करने लग।  बेतिया नगर इंस्पेक्टर उग्रनाथ झा और बेतिया टाउन थानाध्यक्ष के आश्वासन पर कि मूर्ती वह खुद यहां स्थापित करवा देंगे और जल्द जल्द मूर्ती तोड़ने वाले और अराजकता फैलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा पर ग्रामीण जनता का आक्रोश शांत हुआ और आवागमन चालू हुआ।


Suggested News