बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झंडोतोलन करने जा रहे मुखिया पुत्र पर जानलेवा हमला, पिता की भी हो चुकी है हत्या

झंडोतोलन करने जा रहे मुखिया पुत्र पर जानलेवा हमला, पिता की भी हो चुकी है हत्या

DESK:  बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां झंडोत्तोलन करने जा रहे मुखिया पुत्र पर जानलेवा हमला किया गया है।औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड के तेलहारा पंचायत की मुखिया शीला देवी के पुत्र आकाश कुमार सिंह पर जानलेवा हमला किया गया।

जानकारी के अनुसार मुखिया पुत्र झंडोतोलन के लिए नवीनगर रोड से फूल माला लेकर लौट रहे थे तभी पीछे से आ रहे अपराधी ने पिस्टल निकाली और फायरिंग करने का प्रयास किया तभी आकाश सिंह ने गाड़ी की स्टेरिंग घुमा दी जिससे गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और अपराधी फायरिंग करते हुए भाग निकले।

मुखिया पुत्र को घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।मुखिया पुत्र ने विकास मेहता पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।मुखिया पुत्र ने कहा कि विकास और उसके सहयोगी ने अपाची बाइक से पीछा किया और उन्हें मारने का प्रयास किया। उन्होंने अपनी गाड़ी उनकी बाइक की ओर मोड़ दी जिसके बाद वे लोग वहां से भाग निकले। इस दौरान उन पर फायरिंग भी की गई। इसकी सूचना मिलने पर अंबा थानाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। आकाश के हाथ में मामूली चोटें आई हैं 

पिता की भी हो चुकी है हत्या

बता दें कि आकाश सिंह की मां शीला देवी वर्तमान में तेलहारा पंचायत की मुखिया हैं। उसके पिता मुन्ना सिंह की हत्या 6 साल पूर्व 23 जनवरी को ही हड़िया गांव से लौटते समय अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी और कई लोग नामजद अभियुक्त बने थे। एक अभियुक्त सुजीत मेहता जेल में बंद है जिसे सजा भी हो चुकी है। 

Suggested News