बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर औरंगाबाद प्रशासन अलर्ट, जिले में चलाया जा रहा है सघन वाहन चेकिंग अभियान

बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर औरंगाबाद प्रशासन अलर्ट, जिले में चलाया जा रहा है सघन वाहन चेकिंग अभियान

Aurangabad : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। जिले में अपराधियों और संदिग्ध लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर है। चुनाव के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना को अंजाम नहीं दिया जा सके इसे लेकर प्रशासन द्वारा अभी से तैयारी जारी है। इसी कड़ी में जिले में आज अहले सुबह से ही जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। जिसमें अबतक सैकड़ो वाहन जब्त किये गये है।

शहर के रमेश चौक पर पुलिस प्रसासन के कई आलाधिकारियों खुद सड़क पर उतर वाहनों की चेकिंग करते दिखे। इस दौरान वाहन के कागज-पत्र से लेकर अन्य कई चीजों की जांच की गई। इस दौरान कई वाहन जब्त किये गये वही कई को फाइन कर छोड़ा गया। 


सदर एसडीपीओ अनूप कुमार ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पूरे राज्य में आचार संहिता लागू है। जिसके अनुपालन के साथ-साथ कोविड प्रोटोकाल के पालन को लेकर यह जाँच अभियान चलाई जा रही है। इस जांच अभियान के दौरान विशेषकर मास्क और हैमलेट को लेकर करवाई की जा रही है।

औरंगाबाद से डीएन मोरयार की रिपोर्ट


Suggested News