बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में एबीवीपी ने निकाला भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जयघोष से गूंजा शहर

औरंगाबाद में एबीवीपी ने निकाला भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जयघोष से गूंजा शहर

AURANGABAD : जिले के रफीगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया. इस मौके पर भारत माता की जय घोष से पूरा शहर गूंज उठा. बताते चलें की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रफीगंज इकाई द्वारा आरबी आई खेल  मैदान से विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया. 

यह तिरंगा यात्रा 14 फरवरी 2019 में किये गये आतंकवादियों के द्वारा पुलवामा अटैक में शहीद हुये 40 भारतीय वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए निकाली गई. तिरंगा यात्रा में कई समाजसेवी एवं नगरवासियों ने हिस्सा लिया. इस मौके पर जिला संयोजक शुभम सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा यह  भव्य तिरंगा यात्रा आर बी आर खेल  मैदान से निकल कर पूरे नगर का भ्रमण किया. 

तिरंगा यात्रा को समाजसेवियों एवं नगर वासियों के साथ-साथ रफीगंज के  बॉस्को इंटरनेशनल, टेंडर हार्ट, सरस्वती शिशु मंदिर ,इंडियन पब्लिक स्कूल, हेवेंस के विद्यार्थियों व शिक्षकों के साथ साथ एनसीसी कैडेट के बच्चों ने सलामी दिया. तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में उन्होंने अपना अहम योगदान दिया. 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 



Suggested News