बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पैक्स अध्यक्ष को बदमाशों ने पहले जमकर पीटा फिर लूटे दो लाख रुपये और सोने की चेन

पैक्स अध्यक्ष को बदमाशों ने पहले जमकर पीटा फिर लूटे दो लाख रुपये और सोने की चेन

Aurangabad : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। बेखौफ अपराधियों ने दिन-दहाड़े पैक्स अध्यक्ष से 2 लाख रुपये और सोने की चेन लूट ली है। वहीं विरोध करने पर जमकर पिटाई की है। इस बावत थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

बताया जा रहा है कि कुटुम्बा प्रखंड के भरौन्धा पैक्स अध्यक्ष नागेंद्र कुमार अपने विभागीय कार्य को लेकर अम्बा कॉपरेटिव बैंक गये हुये थे। बैंक से निकलते ही कुछ बदमाशों ने उनकी जमकर पिटाई की और फिर पास में रखे दो लाख रुपये और गले से सोने का चेन छीन लिया। 

इस बावत पैक्स अध्यक्ष की ओर से अम्बा थाना में नामजद मामला दर्ज कराया गया है। वही इस मामले में पैक्स अध्यक्ष की ओर से जिसे आरोपी बनाया गया है उसका कहना है उसके उपर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

औरंगाबाद से डी.एन. मोरयार 

Suggested News