बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिन-दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर किया पथराव

दिन-दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर किया पथराव

AURANGABAD : जिले के नगर थाना क्षेत्र में दिन-दहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद शहर में जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस पर हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिस पर जमकर पथराव किया गया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। वहीं पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों के आक्रोश को देखते हुए रैफ के जवानों को घटनास्थल पर बुलाया गया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। वहीं तनाव को देखते हुए शहर में पुलिस बल की तैनाती की गई। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि नगर थाने के शाहपुर अखाड़ा के पास गुरुवार को दिन-दहाड़े अपराधियों ने एक 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मिथिलेश सिंह के पुत्र सुधांशु कुमार उर्फ मेजर के रुप में हुई। हत्या की घटना के बाद वहां बवाल मच गया। सैकड़ो की संख्या में लोग सड़क पर हंगामा करना शुरु कर दिया। 

वहीं सूचना मिलते ही एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष राजेश वर्णवाल, दारोगा दशरथ सिंह आदि पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस बल के पहुंचती ही आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरु कर दिया। इसमें नगर थानाध्यक्ष का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं भीड़ ने सड़क जाम कर अस्पताल में भी तोड़फोड़ की। 

बाद में पुलिस बल ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। इधर हत्या के इस मामले में पुलिस ने आरोपी मुफस्सिल थाना के रावल बिगहा गांव निवासी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी ने हत्या की बात को स्वीकार करते हुए बताया कि एक सप्ताह पहले सैलून में बाल कटवाने को लेकर मेजर से विवाद हुआ था। 


Suggested News