बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद पुलिस ने दो खुंखार नक्सली को किया गिरफ्तार, बड़ी वारदात को अंजाम देने की चल रही थी तैयारी

औरंगाबाद पुलिस ने दो खुंखार नक्सली को किया गिरफ्तार, बड़ी वारदात को अंजाम देने की चल रही थी तैयारी

AURANGABAD : औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पुलिस ने दो खुंखार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो पटना एसटीएफ से उनके जिले में मौजूद होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी कर उन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की है। 

प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना थी कि औरंगाबाद के पौथू थाना  क्षेत्र के बनाही कर्मा जाने वाली मुख्य सड़क के बगल में एक आहार के पगडंडी के पास कुछ नक्सली एकत्रित हुए थे। जिन्हें पकड़ने के लिए पौथूथाना अध्यक्ष और एसटीएफ के जवानों  ने संयुक्त रूप से टीम बनाई गई। 

लेकिन, नक्सली पुलिस बल को देख नक्सली हथियारो से फायरिंग करते हुऐ  भागने लगे। जिसे देख पौथू थानाध्यक्ष के द्वारा अपने सुझबुझ का परिचय देते हुए नक्सलियों की गोली से बचते बचाते खदेड़कर दो नक्सली को पकड़ लिया है। हालांकि और नक्सली भागने में कामयाब रहे। दोनों नक्सली की पहचान 01. ललन यादव ग्राम-जुझारपुर, 02. सर्वेश भगत उर्फ श्रवण निराला ग्राम काली बिगहा, दोनो थाना-गोह, जिला औरंगाबाद के रहने वाले हैं। 

दोनो की तलाशी के बाद सर्वेश कुमार के पास से एक देसी कट्टा, और जेब से छः जिंदा कारतूस बरामद किया है और उनके पास से नक्सली पर्चे भी बरामद  किया गया है। जिस पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) लिखा हुआ है, वहीं ललन यादव के पास से एक देसी कट्टा,और जेब से पांच जिंदा कारतूस सभी पर 8 एम.एम.के.एफ. लिखा हुआ था। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) लिखा हुआ पर्चा भी बरामद किया गया। सभी सामान को सूची तैयार कर जब्त किया गया' तथा  गिरफ्तार दोनो नक्सलियों को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट - दीनानाथ मौआर


Suggested News