बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में ब्रेक फेल होने के बाद पुल से टकराई ऑटो, आधा दर्जन लोगों गंभीर रूप से हुए जख्मी

औरंगाबाद में ब्रेक फेल होने के बाद पुल से टकराई ऑटो, आधा दर्जन लोगों गंभीर रूप से हुए जख्मी

AURANGABAD :  आज दोपहर सवारी से भरी ऑटो का ब्रेक फेल हो जाने से वह पुल से टकराकर पलट गई। इस हादसे में ऑटो पर सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए है।  घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के वकीलगंज गांव के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगो के द्वारा सभी जख्मी को मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। 


जख्मियों का पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के आजाद बिगहा गांव निवासी उदय यादव के 45 वर्षीय पत्नी कलावती देवी एवं उसकी 22 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी,वही सहीआर गांव निवासी युगल भुइया के 60 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी,घोड़ा डिहरी गांव निवासी  उमेश भुइया,दलेल बिगहा गांव निवासी हरीबलम महतो के पत्नी कविता देवी और उसके 5 वर्षीय बेटा आयुष कुमार तथा सहीआर गांव स्व0 नरेश सिंह मेहता के 30 वर्षीय बेटा एवं ऑटो चालक जय प्रकाश कुमार के रूप में की गयी है।  

जिसमें कविता देवी का इलाज निजी क्लीनिक में किया जा रहा है।  इधर अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. कुमार जय ने कई घायलों की  स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया है।  जख्मी लोगों ने बताया की अपने गांव से मदनपुर में लगने वाली साप्ताहिक मेला में बाजार करने आ रहे थे।  इसी दौरान यह हादसा हो गया है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट   

Suggested News