बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की ऑटो ने मारी पलटी, 9 लोग गंभीर रूप से ही जख्मी

औरंगाबाद में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की ऑटो ने मारी पलटी, 9 लोग गंभीर रूप से ही जख्मी

AURANGABAD : औरंगाबाद मे ऑटो अनियंत्रित होकर पलटने से चालक समेत  9 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिसमें 3 की हालत गम्भीर बनी हुई है। सभी लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया।   


गौरतलब है की आज औरंगाबाद के रफीगंज भदवा पथ के भादवा पुल के पास अनियंत्रित होकर एक ऑटो  पलट गया। जिसमें 9 लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। सभी घायलों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। सभी को डॉक्टर विनोद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार की उपचार की गई। 

घायल की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के चिंतावन बीघा गांव निवासी राम जन्म पांडे, वास गांव निवासी सुरेंद्र साव, उपेंद्र यादव, उज्जवल कुमार ,भोला साव जनेश्वर साव, अंबा थाना क्षेत्र के धनीबार गांव निवासी संटु तिवारी, बारुण थाना क्षेत्र के गुठली गांव निवासी कुणाल कुमार के रूप में की गई है।

घायल संट्टु तिवारी ने बताया कि सभी लोग  कुंटुम्बा थाना क्षेत्र के चिंतावनबीघा से गया जिला के कोच  थाना क्षेत्र के मंझीवा गांव मे एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना घटी है। घटना की खबर मिलते ही रफीगंज पुलिस मौके पर पहुँचकर सभी घायलों को ग्रामीणों की सहयोग से प्राथमिक उपचार हेतू  समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज भेज दिया है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News