बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अवैध झोपड़ियों पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, आक्रोशित लोगों ने की अधिकारियों के खिलाफ रोड़ेबाजी, कहा - अब ठंड में कहां जाएंगे

अवैध झोपड़ियों पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, आक्रोशित लोगों ने की अधिकारियों के खिलाफ रोड़ेबाजी, कहा - अब ठंड में कहां जाएंगे

नालंदा। इस्लामपुर बाजार के पटना रोड में स्थित बस स्टैंड को हटाकर सड़क बनायी जा रही है। बुधवार को मुहाने नदी के किनारे बनी झोपड़ियों को बुलडोजर से हटा दिया। इससे नाराज लोगों ने अधिकारियों पर रोड़े बरसा दिये। भगदड़ मच गयी। हालांकि, घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। 

बुधवार को सीओ नलीन पुष्कर राज, कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार, सिंचाई विभाग के जेई कमलेश कुमार, सीताराम सिंह व पुलिस की मौजूदगी में झोपड़ियों को तोड़ा जा रहा था। तभी लोग आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। रोड़ेबाजी कर बुलडोजर मशीन का शीशा तोड़ दिया। अधिकारियों को वहां से हटना पड़ा। थानाध्यक्ष शरद कुमार रंजन समझाने का प्रयास करने लगे। जेई सीताराम सिंह ने बताया कि पुलिस-प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाया जा रहा था। तभी रोड़ेबाजी की गयी। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया और लोगों की भीड़ लग गयी।

इस कार्रवाई का विरोध करनेवाले लोगों का कहना है कि सरकार हम गरीबों को ही हमेशा निशाना बनाती है। इन लोगों का कहना है कि इस कंपकंपाती ठंड में यह झोपड़ी ही उनका सहारा थी, अब वह छीन गया है, ऐसे में अब हमारे पास खुले में सोने के अलावा और कोई विकल्प नहीं रह गया है। इन गरीब परिवार को कुछ लोगों का समर्थन मिला है, जिनका कहना है सरकार को इनके रहने के लिए व्यवस्था करनी चाहिए।

Suggested News