बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अवैध संबंध का आरोप लगाकर पति ने की पत्नी की हत्या की कोशिश, ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध संबंध का आरोप लगाकर पति ने की पत्नी की हत्या की कोशिश, ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

NALANDA : बिहार थाना क्षेत्र के नईसराय मोहल्ला में सोमवार की शाम घरेलू कलह में सड़क किनारे महिला की गर्दन रेत हत्या का प्रयास किया गया। मोहल्ले वासियों के खदेड़ने पर बदमाश पति फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस जख्मी सत्येंद्र मालाकार की पत्नी शकुंतला देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई। पुलिस ने महिला के ससुर को हिरासत में ले लिया।

जख्मी की भाभी गुड़िया देवी ने बताया कि शकुंतला तीन बच्चों की मां है। दूसरे युवक से अवैध संबंध का आरोप लगा पति अक्सर पत्नी को प्रताड़ित करता था। इस कारण वह कुछ माह पूर्व वैशाली जिला के राघोपुर स्थित मायके चली गई थी। कुछ दिन पूर्व पति उसे अपने घर लाया। शाम में पति, फिर से अवैध संबंध का आरोप लगा पत्नी से झगड़ा करने लगा। उसी दौरान सत्येंद्र पत्नी की पिटाई करते हुए उसे सड़क पर खींच लाया और धारदार हथियार से गर्दन रेतने लगा। महिला की चीख सुन स्थानीय लोग दौड़ा तो पति फरार हो गया।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में महिला की हत्या का प्रयास किया गया। ससुराल को थाने लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। जख्मी इलाजरत है। जांचोपरांत मामला स्पष्ट होगा।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 


Suggested News