बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिग्र बेक्रिंगः बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह कोरोना पॉजिटिव,परिवार के कई अन्य सदस्य भी मिले पॉजिटिव

बिग्र बेक्रिंगः बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह कोरोना पॉजिटिव,परिवार के कई अन्य सदस्य भी मिले पॉजिटिव

PATNA: बिहार के राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर है,विधान परिषद के कार्यकारी सभापति कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं।उनके परिवार के कई अन्य सदस्य पॉजिटिव मिले हैं।जानकारी के अनुसार सभापति अवधेश नारायण सिंह के कोरोना सैंपल की जांच की गई तो उनका रिपोर्ट पॉजिटिव मिला है।

जानकारी के अनुसार कार्यकारी सभापति के अलावे उनकी पत्नी, एवं कई अन्य सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं।बताया जाता है कि कुल 7 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि परिवार के दूसरे लोगों और दूसरे करीबियों की रिपोर्ट का इंतज़ार चल रहा है। परिवार के करीबियों ने बताया कि सभी को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है. 

अबतक कई नेता हो चुके हैं पॉजिटिव

इसके पहले बिहार के कई राजनेता पॉजिटिव पाये गए हैं।राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह,मंत्री विनोद सिंह,विधायक जीवेश मिश्रा और औरंगाबाद से कांग्रेस विधायक आनंद शंकर भी पॉजिटिव पाये गए हैं।हालांकि रघुवंश प्रसाद सिंह ने कोरोना को मात दे दी है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Suggested News