बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा जंक्शन पर रेल एसपी नशा गिरोह के खिलाफ चलाएंगे जागरूकता अभियान

छपरा जंक्शन पर रेल एसपी नशा गिरोह के खिलाफ चलाएंगे जागरूकता अभियान

छपरा: पूर्वोत्तर रेलवे छपरा जंक्शन पर नशा खुरानी गिरोह व अपराधियों के खिलाफ जागरूकता अभियान पांच अक्तूबर को चलाया जायेगा। इस अभियान का नेतृत्व रेल पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह करेंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दिया गया है। इस दौरान स्कूली बच्चों व स्वयंसेवी संगठनों, यात्री संघ के सदस्यों के साथ बैठक भी की जायेगी। 

दशहरा, दीपावली व छठपूजा के मद्देनजर यात्रियों को जागरूक करने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। रेल थानाध्यक्ष सुमन प्रसाद सिंह ने बताया कि रेल पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को ट्रेन में सफर करते समय नशा खुरानी गिरोह से बचाना है और यात्रियों को अपने सामानों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। 

उन्होंने बताया कि पर्व त्यौहार के समय अपराधी व नशा खुरानी गिरोह के सदस्य सक्रिय हो जाते हैं और यात्रियों को अपना शिकार बनाते हैं। इससे बचाने के लिए सार्थक प्रयास राजकीय रेलवे पुलिस ने शुरू की है। इस अभियान में यात्री संघ, स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए बैठक बुलायी गयी है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत यात्रियों के बीच पर्चा का भी विवरण किया जायेगा और कलाकारों के द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जा


Suggested News