बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोरोना पर बिहार सरकार के मंत्री का गजब बयान, विजय सिन्हा बोलें- चीन और पाश्चात्य देशों का पाप भोग रहा पूरा विश्व

कोरोना पर बिहार सरकार के मंत्री का गजब बयान, विजय सिन्हा बोलें- चीन और पाश्चात्य देशों का पाप भोग रहा पूरा विश्व

Patna : कोरोना वायरस को लेकर पूरे विश्व  में हाहाकार मचा है। भारत भी इससे अब अछूता नहीं रह गया है। इस वायरस से बचने के लिए लोगों को सरकार द्वारा जागरुक किया जा रहा है। 

इसी बीच बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री ने इस वायरस के लिए सीधे तौर पर पाश्चात्य देशों के जिम्मेवार करार दिया है। 

श्रम संसाधन मंत्री ने इसे लेकर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं, सावधानी जागरूकता से रोके महामारी को। 

मानव जाति के लिए संकट पैदा करने वाले चाइना सहित सभी पाश्चात्य देशों का पाप का फल पूरे सृष्टि के हर जीव जंतु को भोगना पड़ रहा है। मां भारती के संतान मानवता की रक्षा के लिए एकजुटता के साथ मिलकर खड़े हो।

खुद रहें सुरक्षित दूसरों को रखें सुरक्षित।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News