बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना महावीर मंदिर ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए की बड़ी पहल, राम रसोई की शुरुआत

पटना महावीर मंदिर ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए की बड़ी पहल, राम रसोई की शुरुआत

अयोध्या में राम रसोई की शुरुआत हो गई है। रामलला के मंदिर के ठीक बाहर अमावा मंदिर में पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट ने राम रसोई की शुरुआत की है। राम रसोई में रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन मिलेगा। महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने रविवार को इसकी शुरुआत की। इससे पहले महावीर मंदिर ट्रस्ट 10 करोड़ रुपये चंदे के तौर पर राम मंदिर के लिए ऐलान कर चुका है।


अभी हाल में आचार्यकिशोर कुणालने कहा था कि अयोध्या में राम रसोई की शुरुआत होने जा रही है। इसके लिए 60 क्विंटल गोविंद भोग और कतरनी चावल अयोध्या भेजा गया है। कुणाल ने कहा कि सभी चावल कैमूर (बिहार) के मोकरी गांव से मंगवाया गया है। राम रसोई और भगवान के भोग की सेवा लगातार चलती रहेगी। 


किशोर कुणाल ने कहा कि बिहार में पहले से ही सीतामढ़ी में सीता रसोई चल रही है। यहां दिन में 500 लोग और रात में 200 लोगों को मुफ्त में भोजन कराया जाता है। इसी क्रम मेंअयोध्यामें भी राम रसोई शुरू होने जा रही है। यहां शुरुआती दौर में प्रतिदिन एक हजार लोगों केभोजनकरने की संभावना है। इसके बाद में राम भक्तों की बढ़ती संख्या के आधार पर ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी।


उन्होंने कहा कि  राम रसोई के लिए तिरुपति के कारीगर रखे गए हैं। चूंकि पटना के महावीर मंदिर में तिरुपति के ही कारीगर प्रसाद के रुप में चढाया जाने वाले लड्डू बनाते हैं और उसकी हर ओर प्रशंसा होती है। इसलिए तिरुपति के कारीगरों को वहां नियुक्त किया जाएगा।


Suggested News