बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अयोध्या रामजन्मभूमि फैसले का साइड इफेक्ट, बिहार कांग्रेस ने सभी कार्यक्रम किए रद्द

अयोध्या रामजन्मभूमि फैसले का साइड इफेक्ट, बिहार कांग्रेस ने सभी कार्यक्रम किए रद्द

PATNA: अयोध्या रामजन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बिहार कांग्रेस ने अपने सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद ये फैसला लिया गया है। बिहार कांग्रेस ने प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी है।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर देश में आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी और किसानों की समस्या के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद मामले में 40 दिन चली सुनवाई के बाद आज शनिवार को अपना ऐतिहासिक फैसला सुना दिया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर बनेगा। 


Suggested News