बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी के कायल हुए बाबा रामदेव, जनविश्वास यात्रा में मिल रही जनता के अथाह प्रेम की जमकर की तारीफ, कहा -देश में मजबूत विपक्ष होना ही लोकतंत्र

तेजस्वी  के कायल हुए बाबा रामदेव, जनविश्वास यात्रा में मिल रही जनता के अथाह प्रेम की जमकर की तारीफ, कहा -देश में मजबूत विपक्ष होना ही लोकतंत्र

PATNA: बाबा रामदेव ने तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की है। तेजस्वी यादव को मिल रहे अथाह जनप्रेम को देखकर बाबा रामदेव भी उनके कायल हो गए हैं। बाबा रामदेव ने तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए कहा कि देश में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष का मजबूत होना ही लोकतंत्र है। दरअसल, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम राज्य में जनविश्वास यात्रा पर हैं। वह पिछले 20 फरवरी से जनविश्वास यात्रा पर हैं। इस दौरान वह सूबे की सभी जिलों में घूम रहे हैं। इस दौरान सभी जिलों में राजद कार्यकर्ता तेजस्वी की जोरो शोरो से स्वागत कर रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी की यात्रा में भारी जनसैलाब भी देखने को मिल रहा है।

तेजस्वी के कायल हुए बाबा रामदेव

वहीं तेजस्वी यादव की यात्रा और विपक्ष में जाने के बाद उनकी भाषाशैली की सभी जमकर तारीफ कर रहे हैं। विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के लोग भी उनकी तारीफ करने से पिछे नहीं हट रहे हैं। इसी बड़ी योगगुरु बाबा रामदेव ने भी तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की है। बाबा रामदेव के निजी चैनल में दिए इंटरव्यू में तेजस्वी यादव की यात्रा को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए उन्हें एक मजबूत विपक्ष करार दिया है।     

सही योग कर रहे हैं तेजस्वी 

बाबा रामदेव ने कहा कि, "आजकल तेजस्वी सही योग कर रहा है, तेजस्वी जो है जिस तरह से बिहार में निकला है, लाखो लोग सुनने आ रहे हैं  उस लड़के को"। उन्होंने कहा कि, देश में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष का मजबूत होना ही लोकतंत्र है। उन्होंने पीएम मोदी का नाम लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भी इस बात को कहते हैं कि सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष को भी मजबूत होना चाहिए। बाबा रामदेव तेजस्वी यादव के मिल रहे अथाह प्रेम के कायल हो गए हैं। और तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

बिहार में मजबूत विपक्ष 

मालूम हो कि, जनविश्वास यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव को जन समर्थन भरपूर मिल रहा है। वहीं सीएम नीतीश के महागठबंधन का साथ छोड़ने के बाद से तेजस्वी यादव की लोकप्रियता बढ़ रही है। बिहार सरकार के फ्लोर टेस्ट के दिन भी जब तेजस्वी यादव ने सदन में भाषण दिया था तो सदन में मौजूद लोगों के साथ साथ जनता भी उनकी कायल हो गई। तेजस्वी ने संजीदगी के साथ ना सिर्फ अपनी बातों को रखे थे बल्कि सत्ता पक्ष पर जमकर हमला भी किए थे। तेजस्वी यादव बिहार में एक मजबूत विपक्ष बन कर उभर रहे हैं।  

दिल्ली से धीरज की रिपोर्ट

Suggested News