बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाबूलाल मरांडी ने कोडरमा से भरा पर्चा, महागठबंधन ने दिखाई एकजुटता

बाबूलाल मरांडी ने कोडरमा से भरा पर्चा,  महागठबंधन ने दिखाई एकजुटता

GIRIDIH : महागठबंधन के उम्मीदवार सह झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को गिरिडीह समाहरणालय स्थित कोडरमा लोस निर्वाचन पदाधिकारी सह गिरिडीह डीसी के कक्ष में नामांकन का पर्चा दाखिल किया। मंराडी ने तीन सेट में अपना पर्चा दाखिल किया।

पर्चा दाखिल करने के दौरान महागठबंधन की एकजुटता नजर आई। बाबूलाल के नॉमिनेशन में सूबे के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय कुमार, रांची के पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, झाविमो केन्द्रीय उपाध्यक्ष डा. सबा अहमद और कांग्रेस नेता डा. सरफराज अहमद और राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा भी शामिल हुए।

नॉमिनेशन में दिखाई अपनी ताकत

बाबूलाल मरांडी के नामांकन में शामिल हुए झामुमो और कांग्रेस के दिग्गजों की मौजदूगी महागठबंधन की एकजुटता और ताकत के रूप में देखी जा रही है। निर्वाची पदाधिकारी के चैंबर में बाबूलाल मरांडी के साथ पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय कुमार और झाविमो के केन्द्रीय उपाध्यक्ष डा. सबा अहमद मौजूद दिखे। इसके कुछ देर बाद झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और पूर्व कांग्रेसी सांसद सुबोधकांत सहाय भी पहुंचे।

नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से कहा कि महागठबंधन की एकजुटता दिखाने के लिए ही सभी दल के नेता बाबूलाल जी के नामांकन में शामिल हुए हैं। महागठबंधन का एक ही मकसद है एनडीए को पराजित कर कोडरमा में महागठबंधन की जीत तय करना है। 

Suggested News