बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार सर्जरी कर हुआ बच्चे का जन्म, परिजनों में ख़ुशी का माहौल

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार सर्जरी कर हुआ बच्चे का जन्म, परिजनों में ख़ुशी का माहौल

BETTIAH : बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार सर्जरी कर बच्चा पैदा होने के बाद अस्पताल प्रबंधन समेत मरीज के परिजनों में खुशी का माहौल है। बता दें कि जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दरअसल इससे पहले कभी भी सर्जरी से अनुमंडलीय अस्पताल में किलकारी नहीं खिली थी। दशकों इन्तजार के बाद अस्पताल में एक कुशल सर्जन की बहाली के बाद अब अस्पताल में किसी भी तरह के सर्जरी का रास्ता भी साफ हो गया है। बता दें कि बगहा डुमवलिया निवासी दीपक जायसवाल की पत्नी संजना कुमारी का डिलीवरी होना था। जिसके बाद अस्पताल पहुंचने के उपरांत उनकी स्थिति गंभीर हो गई और परिजन चिंतित हो गए। उसके बाद डॉक्टर विजय कुमार ने सर्जरी कर बच्चा पैदा करने का सुझाव दिया। जिसको लेकर परिजन हिचकने लगे। लेकिन डॉक्टर द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद वे तैयार हुए और पहली मर्तबा अस्पताल में सफल सर्जरी कर बच्चे का जन्म हुआ।

अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर अग्रवाल ने बताया कि उनके 15 वर्षों के कार्यकाल में यह पहली बार हुआ है। जब ऑपरेशन कर सफलतापूर्वक बच्चे का जन्म हुआ है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन के साथ साथ जिलेवासियों के लिए भी यह खुशी की बात है। 

बता दें कि सरकारी अस्पताल में सर्जरी से बच्चे के जन्म की बात सोचकर ही परिजन मुकर जाते थे। ऐसे में सर्जरी करने वाले डॉक्टर द्वारा परिजनों को घण्टों समझाया गया। तब परिजन सर्जरी कराने को तैयार हुए। डॉक्टर विजय कुमार ने बताया कि जब मरीज का जांच किया गया तो बच्चे का हार्ट बिट काफी स्लो था और नॉर्मल डिलीवरी के चांसेज नही थे। यही वजह है कि उन्होंने सर्जरी कर बच्चा के जन्म का सुझाव दिया। प्रसूता महिला के पति दीपक जायसवाल ने बताया कि अस्पताल में इससे पहले सर्जरी से बच्चा पैदा नही हुआ था। इसलिए डरे सहमे थे। लेकिन डॉक्टर द्वारा भरोसा दिलाने के बाद उन्होंने हामी भर दी और अंततोगत्वा बेटे का जन्म हुआ और जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। लिहाजा परिजनों में खुशी है। परिजन डॉक्टर को दूसरा भगवान कहते नही थक रहे हैं। ऐसे में कहने में कोई अतिशयोक्ति नही कि सर्जरी को ले निजी अस्पतालों में जाकर बहुत कुछ गंवा देने वालों के लिए यह एक राहत भरी खबर है।


बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News