बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में कश्मीर से भी बुरे हालात, पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर बोला हमला

बिहार में कश्मीर से भी बुरे हालात, पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर बोला हमला

PATNA : बिहार में पुलिस की कार्यशैली को लेकर सांसद पप्पू यादव ने बड़ा आरोप लगाया है। जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए का आरोप लगाया है कि बिहार में प्रशासन और पुलिस बर्बर स्थिति में पहुंच गई है। पप्पू यादव ने यह आरोप सीतामढ़ी की घटना को लेकर लगाया है।

सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार में पुलिसिंग बर्बरता वाली स्थिति में पहुंच गई है। उन्हें यह कहने में कोई संकोच नहीं की बिहार के हालात कश्मीर से भी खराब हैं। प्रशासन और सरकार के खिलाफ जुबान खोलने वालों को बर्बर तरीके से पीटा जा रहा है और पुलिस लगातार जनता के साथ मनमानी कर रही है। 

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर यह आरोप सीतामढ़ी में पुलिस कस्टडी में पूर्वी चंपारण के दो युवकों की हुई मौत के बाद लगाए हैं। पप्पू यादव ने इन दोनों युवकों के परिजनों से मुलाकात के बाद कहा की पुलिस ने घर में सो रहे दोनों युवकों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया और फिर बर्बरता से पिटाई कर उनकी जान ले ली।


Suggested News