बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में अचानक मौसम का बदला मिजाज, छाए घने बादल, कई जगहों पर हो रही बुंदाबांदी

पटना में अचानक मौसम का बदला मिजाज, छाए घने बादल, कई जगहों पर हो रही बुंदाबांदी

PATNA : राजधानी पटना में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। हालांकि सुबह की शुरुआत सूर्यदेव के दर्शन के साथ शुरु हुई। धूप से साथ सुबह की शुरुआत होने से यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि आज भी रविवार की तरह मौसम साफ रहेगा और लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। 

लेकिन 9-10 बजते-बजते अचानक मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। राजधानी पटना समेत आसपास के इलाके में बादल छा गया है। वहीं कहीं-कहीं बुंदाबांदी भी होने की सूचना है। 

मौसम के इस बदले मिजाज से अचानक ठंड भी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। लोगों को दिन में ही कंपकपी का अहसास होने लगा है।

Suggested News