बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाढ़ की ASP लिपि सिंह हटाई गई, चुनाव आयोग के आदेश पर गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना..

बाढ़ की ASP लिपि सिंह हटाई गई, चुनाव आयोग के आदेश पर गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना..

Patna: बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है. शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग के  निर्देश पर गृह विभाग ने लिपि सिंह को बाढ़ एएसपी से हटाकर सहायक पुलिस अधीक्षक आतकंवाद निरोधक दस्ता पटना के पद पर पदस्थापित किया है. 

लिपि सिंह की जगह रतन किशोर झा को बाढ़ डीएसपी बनाया गया है. इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. आपको बता दे की लिपि सिंह जदयू के महासचिव आर सी पी सिंह की बेटी है. लिपि सिंह के खिलाफ मुंगेर लोक सभा से कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी.  इसके बाद चुनाव आयोग ने लिपि सिंह को बाढ़ से हटा दिया है. 

क्या थे आरोप 

लिपि सिंह के ऊपर अनंत सिंह के करीबियों को जान बुझ कर परेशान करने का आरोप लग रहा था. कई दिनों से इस बात की चर्चा थी की उनपर कारवाई की गई है लेकिन आधिकारिक तौर पर आज गृह विभाग ने हटाने की अधिसूचना जारी कर दी. 

Suggested News