बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के तीन लाख से अधिक बाढ़ पीड़ितों के खाते में 24 घंटे में पहुंची नीतीश सरकार की मदद

बिहार के तीन लाख से अधिक बाढ़ पीड़ितों के खाते में 24 घंटे में पहुंची नीतीश सरकार की मदद

पटना : CM नीतीश कुमार के वादे के मुताबिक राज्य सरकार ने एक दिन में 118 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक क्लिक से तीन लाख से अधिक बाढ़ पीड़ित परिवारों  तक सरकार की मदद पहुंचाने की कोशिश की है। बाढ़ पीड़ितों को ये राशि अगले 24 घंटे के भीतर मिल जाएंगी

पूरा भुगतान डीबीटी के जरिए हुआ है। सीएम आवास स्तिथ संकल्प में मुख्यमंत्री ने क्लिक कर योजना की शुरुआत बीते शुक्रवार को की थी।

गौरतलब है कि पहले चरन में तीन लाख दो हज़ार 329 परिवारों की पहचान बाढ़ पीड़ितों के रूप में की गई है।

किस जिले में कितनी सहायता राशि हुई ट्रांसफर

अररिया में 42441 परिवारों के खाते में 25.46 करोड़।

दरभंगा में 67028 परिवारों के खाते में 40.21 करोड़।

मधुबनी में 35222 परिवारों के खाते के लिए 21.13 करोड़।

पूर्वी चंपारण में 31190 परिवारों के खाते में 18.71 करोड़।

सीतामढ़ी में 77457 परिवारों के खाते में 46.47 करोड़।

पुर्णिया में 20738 परिवारों के खाते में 12.44 करोड़ के साथ सहायता राशि किशनगंज, मुजफ्फरपुर, सहरसा, शिवहर और सुपौल के बाढ़ पीड़ित परिवार के खाते में मदद भेजी गई है।

Suggested News