बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : गया में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, महज 24 घंटे के अंदर अपराधियों ने दूसरी बड़ी घटना को दिया अंजाम

बड़ी खबर : गया में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, महज 24 घंटे के अंदर अपराधियों ने दूसरी बड़ी घटना को दिया अंजाम

Gaya : जिले में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर है। उन्हें पुलिस और कानून का कोई भय नहीं रह गया है। महज 24 घंटे के अंदर अपराधियों ने डबल मर्डर की घटना को अंजाम देकर अपनी बेखौफी का परिचय दिया है। गुरुवार की शाम जहां अपराधियों ने गया शहर में एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया था। वहीं आज दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के आमस थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दो सगे भाइयों  चंदन और पंकज की हत्या गोली मारकर हत्या कर कर दी है। बतया जा रहा  कि इन दोनो भाइयों की आमस थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव में बर्तन की दुकान है। 

बताया जा रहा है दोनों भाई ग्राहकों से कलेक्शन के ₹500000 लेकर लौट रहे थे। उसी दौरान अपराधियों ने दोनो को गोली मार दी। इस घटना में दोनो की मौके पर ही मौत हो गई है। 

इधर घटना की जानकारी मिलते ही गया एसएसपी राजीव मिश्रा मौका ए वारदात पर पहुंच मामले की जांच में जुटे है। वहीं दिन-दहाड़े हुई इस हत्या के बाद व्यवसाइयों और इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। 

गया से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Suggested News