बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : फणीश्वर नाथ रेणू के घर चोरी, महत्वपूर्ण कृति मैला आंचल, परती परिकथा, कागज के नाव की मूल प्रति समेत लाखों के समान उड़ा ले गए चोर

बड़ी खबर : फणीश्वर नाथ रेणू के घर चोरी, महत्वपूर्ण कृति मैला आंचल, परती परिकथा, कागज के नाव की मूल प्रति समेत लाखों के समान उड़ा ले गए चोर

Patna : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कदमकुआं थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर स्थित प्रख्यात लेखक फणीश्वर नाथ रेणू के घर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि चोरो ने रेणू के कई महत्वपूर्ण कृति की मूल प्रति को उड़ा डाला है। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। 

मिली जानकारी के अनुसार लेखक फणीश्वर नाथ रेणू के बेटे पदम पराग रेणू के राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि उनका घर बंद था। चोरो ने घर का दरवाजा तोड़कर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान चोरो ने घर से रेणू की कई कृतियों की मूल प्रति के साथ-साथ लाखों रुपये की संपत्ति अपने साथ लेकर गये है। 

परिजनों का कहना है कि घर के सामान की चोरी जाने का उन्हे उतना अफसोस नहीं है, लेकिन रेणू की कृति की मूल प्रति उनके लिए धरोहर थी जिसे चोर अपने साथ ले गये है। परिजनों के अनुसार रेणू की महान कृति मैला आंचल, परती परिकथा और कागज के नाव की मूल प्रति चोरी चली गई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। 

पटना से अनिल की रिपोर्ट 

Suggested News