बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुख्यात को भगाने के आरोप में बिहार पुलिस के दो जवान गिरफ्तार,थाने से ही भगाने की रच दी थी साजिश

कुख्यात को भगाने के आरोप में बिहार पुलिस के दो  जवान गिरफ्तार,थाने से ही भगाने की रच दी थी साजिश

बेगूसराय। कुख्यात अपराधी रजनीकांत को रतनपुर थाने से भागने के मामले में दो होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि अपराधी को भागने में इन दोनों ने सहायता की थी। जिसें जिले के पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लेते हुए दोनों होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश दिया था।

बता दें कि रतनपुर थाने में कुछ दिन पहले कुख्यात अपराधी रजनीकांत को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बीते 12 जनवरी को वह थाने से भागने में कामयाब हो गया। इस मामले में एसपी ने जांच के निर्देश दिए थे,जिसमें यह बात सामने आई कि अपराधी की सुरक्षा में लगे दोनों होमगार्ड जवान की उससे सांठगांठ थी और उन्होंने रजनीकांत के भागने में सहायता की थी। जिसके बाद अब दोनों होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 



Suggested News