बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आस्था का महापर्व छठ को लेकर बादशाह इंडस्ट्रीज की पहल, छठ व्रतियों के बीच 1601 सूप व पूजन सामग्री का किया वितरण

आस्था का महापर्व छठ को लेकर बादशाह इंडस्ट्रीज की पहल, छठ व्रतियों के बीच 1601 सूप व पूजन सामग्री का किया वितरण

PATNA : आज से नहाय खाय के साथ 4 दिवसीय लोक आस्था का महपर्व छठ की शुरुवात हो गई है। लोग भी इस अवसर पर छठ वृतियो की सेवा कर पुण्य कमाने मे पीछे नही रहते है। आज धूप, अगरबत्ती एवं हवन सामग्री के निर्माता बादशाह इंडस्ट्रीज के संस्थापक अमृत पाल सिंह एवं समस्त बादशाह परिवार के सौजन्य से आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर छठ वर्तियों के सेवार्थ 1601 सूप एवं पूजन सामग्री का वितरित किया गया।


इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक सरदार जगजीवन सिंह ने बताया कि लोक आस्था का यह महान् पर्व आज सिर्फ बिहार मे ही नही बल्कि  देश- विदेश  मे भी बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। बादशाह इंडस्ट्रीज  की ओर से पिछले 14 वर्षो से लगातार आस्था के इस महापर्व पर छठ वर्तियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा की खास बात यह है की हमारे द्वारा प्रतिवर्ष 100 सूप व पूजन सामग्री की संख्या मे बढ़ोतरी कर रहे है। जिससे ज्यादा से ज्यादा छठ वृतीयो की सेवा कर सके। उन्होने छठ मैया से बिहार की दिन-दुनी, रात चौगुनी तरक्की की कामना भी की है। साथ ही हरियाली के लिए एक पेड़ लगाने की अपील भी की।

इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक कुमार चौधरी, सुमित कुमार सिंह, नीतिन नवीन, विधान पार्षद संजय सिंह, आशिफ कमाल, छोटू सिंह, ओम प्रकाश सेतु, सुषमा साहु, अनजुम आरा, मनवीर सिंह, स्वर्ण सिंह, अनिल यादव, कवलजीत सिंह, हिरा सिंह बग्गा, रणजीत सिंह छाबड़ा, गुरमेज सिंह, कमलजीत सिंह बग्गा, वराजु गुप्ता, राजीव कुमार (बुल्लू जी) एवं माँ वैष्णो देवी सेवा समिति, श्री श्री राम नवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति, भारत विकाश परिषद्, लायन क्लब फैवरिट श्री गुरुसिंह सभा गोबिन्द नगर चितकोहरा एवं समाज सेवी लोगों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Suggested News