बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, अब रामनगर राजघराने की रानी से मांगी 2 लाख की रंगदारी

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, अब रामनगर राजघराने की रानी से मांगी 2 लाख की रंगदारी

BAGAHA : बिहार के बगहा से एक बड़ी खबर आयी है। वहां के रामनगर राजघराने की रानी सरिता शाह को जान से मारने की धमकी दी गयी है। फोन कर अपराधियों ने 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। साथ ही कहा है कि यदि रंगदारी नहीं दी तो जान से हाथ धो बैठोगी। धमकी की शिकायत के बाद रानी सरिता शाह ने रामनगर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज करायी और साथ ही जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है। 

इधर, राजघराने की रानी को धमकी मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारियों को यह खबर दी गयी। कई बिंदुओं पर पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गयी है, उसे ट्रेस किया जा रहा है। उस नंबर को सर्विलांस पर डाल दिया गया है। पुलिस राजघराने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि सरिता शाह रामनगर राजघराने के संजय विक्रम शाह की पत्नी हैं। तहकीकात के दौरान पुलिस को पता चला कि रानी सरिता का घर के लोगों से ही विवाद चल रहा है। पूर्व में भी पति और सौतन हुए विवाद के बाद सरिता को राजघराने में नजरबंद कर दिया गया था। पुलिस हर पहलू से इस मामले की जांच कर रही है। 

बता दें कि राजा संजय विक्रम शाह ने दो शादी कर रखी है और सरिता शाह उनकी पहली पत्नी है। जान मार देने की धमकी के बाद से ही सरिता काफी डरी-सहमी हैं। उन्होंने पुलिस के आलाधिकारियों से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है।  


Suggested News