बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

70 किलो गांजा के साथ अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, बड़े शहरों में खपाने का प्लान हुआ फेल

70 किलो गांजा के साथ अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, बड़े शहरों में खपाने का प्लान हुआ फेल

BETIYA : बगहा पुलिस ने गांजा की बड़ी खेप को पकड़ते हुए तस्करी के अन्तरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा किया है। वर्षों से यह गिरोह पुलिस की पकड़ से दूर था। बगहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को दो बाइक के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। चौतरवा थानाध्यक्ष राजू कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने 70 किलो की बड़ी खेप के साथ तीन तस्करों को पकड़ा है।  

नेपाल से जुड़े तार

बगहा के एसपी अरविंद गुप्ता ने बताया कि नेपाल से गांजा की एक बड़ी खेप उत्तरप्रदेश जा रही थी। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली, वैसे ही नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की गयी। चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार लोगों की गतिविधियां संदिग्ध दिखी, जिसके बाद रोककर उनकी तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान ही उनलोगों के पास से 70 किलो गांजा मिला। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।  

गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि यूपी के रास्ते गांजा को बडे़ शहरों में खपाने की योजना थी। एसपी ने अभियान में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की बात कही है। बता दें कि तस्करों का गिरोह दियारा के रास्ते लंबे समय से गांजा तस्करी में जुटा है। गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस के सामने कई राज़ उजागर किए, जिसके आधार पर कार्रवाई चल रही है।


Suggested News