बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेटा जन्म नहीं देने की ससुराल वालों ने दी भयानक सजा, बेटियों समेत जिंदा जलाकर मार डाला

बेटा जन्म नहीं देने की ससुराल वालों ने दी भयानक सजा, बेटियों समेत जिंदा जलाकर मार डाला

KAIMUR : जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक महिला की उसकी दो बच्चियों के साथ जलकर मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के सीसवार गांव की है। 

घटना के संबंध में बताया गया है बीती रात सीसवार गांव निवासी मनोज सोनी की पत्नी और उसकी दो बेटियों की जलकर मौत हो गई। इस मामले को लेकर मृतिका के मायके वालों ने बेटी और उसकी दो बेटियों की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट गंज निवासी मृतका पुष्पा देवी की शादी 20 साल पहले कुदरा थाना क्षेत्र के सिसवार गांव निवासी मनोज सोनी से हुई थी। पुष्पा की दो बच्चियां थी जिसमें से एक आठ साल की और एक चार साल की थी। ससुराल वाले उससे एक बेटा चाहते थे। जिसे लेकर हमेशा उसे प्रताड़ित किया जाता था। बुधवार की देर रात पुष्पा और उसकी दोनो बेटियों को जलाकर मार डाला गया।

इधर पुलिस भी इस घटना को हत्या मानकर जांच में जुटी है। पुलिस मृतिका के मायके वालों के बयान पर ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं घटना के बाद फरार ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Suggested News