बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी-अभी : भारी सुरक्षा के बीच बाहुबली अनंत सिंह को लाया गया पटना, जानिए अब क्या होगा विधायक के साथ?

अभी-अभी : भारी सुरक्षा के बीच बाहुबली अनंत सिंह को लाया गया पटना, जानिए अब क्या होगा विधायक के साथ?

PATNA:  मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली से पटना लाया गया है। बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह और दानापुर के एएसपी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में गई पुलिस की टीम ने  विधायक अनंत सिंह को दिल्ली की साकेत कोर्ट से 2 दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पटना पहुंची है।

गौरतलब है कि 17 अगस्त से लगातार अनंत सिंह पुलिस के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रहे थे। फरारी के दौरान अनंत सिंह ने कई बार वीडियो जारी कर अनंत सिंह ने कहा था वे बिहार पुलिस के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेंगे। उनका भरोसा कोर्ट पर है। वे कोर्ट में ही आत्मसमर्पण करेंगे। अनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।

जिसके बाद बिहार पुलिस द्वारा कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड का आवेदन दिया गया था। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने विधायक अनंत सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है।  बिहार पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर ले पटना पहुंची है।  बिहार पुलिस ने चार दिन की ट्रांजिट रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने अनंत सिंह को आज सोमवार दो बजे तक पटना के बाढ़ कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।

बताया जा रहा है कि बाहुबली विधायक अनंत सिंह से अब पटना पुलिस गुप्त स्थान पर AK 47 और हैंडग्रेनेड को लेकर  पूछताछ करेगी। उसके बाद सोमवार को बाढ़ कोर्ट में अनंत सिंह को पेश किया जाएगा।

बता दें कि अनंत सिंह के पैतृक आवास पर 16 अगस्त को हुई छापेमारी में एक एके 47 और हैंडग्रेनेड बरामद हुआ था। जिसको लेकर अनंत सिंह के खिलाफ यूएपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद से वे लगातार फरार चल रहे थे।


कुंदन रिपोर्ट

Suggested News