बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाहुबली अनंत सिंह के जेल जाने पर बन गया भोजपुरिया गाना, मचल बिहार में हाहाकार-जेल जे गईले...

बाहुबली अनंत सिंह के जेल जाने पर बन गया भोजपुरिया गाना, मचल बिहार में हाहाकार-जेल जे गईले...

PATNA: बाहुबली विधायक अनंत सिंह के जेल जाने के बाद अब भोजपुरिया गाना भी बन गया है। विधायक के जेल जाने के बाद यह एलबम तैयार किया गया है जिसके रैपर पर निर्माता राजीव और सहयोग के तौर पर अनंत सिंह के खासमखास बंटू सिंह को दिखाया जा रहा है।भोजपुरी गाने का स्वर दिया है सुबोध प्रेमी यादव ने।

गाने में बताया गया है कि अनंत सिंह को एके-47 के केस में गलत तरीके से फंसाया गया है।अनंत सिंह के जेल जाने से पूरे बिहार में हाहाकार मच गया है।गाने में अनंत सिंह को गरीबों का सच्चा हितैषी बताया गया है। गाने के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गई है कि वे गरीबों के लिए जान थे ,उनके जेल जाने से इलाके के गरीब लोग रो रहे हैं।

भोजपुरी एलबम के माध्यम से यह मैसेज देने की कोशिश की गई है कि भले हीं उन्हें गलत केस में फंसाकर जेल भेजा गया हो लेकिन गरीबों की सहानुभूति उनके साथ है।उनके जेल जाने से बिहार में सन्नाटा पसर गया है।  

आपको बता दें कि मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर से एके-47 मिलने के मामले में पुलिस ने उन पर बाढ़ थाने में केस दर्ज किया था।केस दर्ज होने के बाद वे फरार हो गए थे।लेकिन दिल्ली के साकेत कोर्ट में उन्होंने आत्मसर्मपण कर दिया था। उसके बाद बिहार पुलिस उनको लेकर पटना आई और बाढ़ कोर्ट में पेश किया है।उसके बाद से वे बेऊर जेल में बंद हैं।

Suggested News