बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाहुबली अनंत सिंह ने जो कहा वही किया...बिहार पुलिस की सारी चौकसी की निकल गई हवा

बाहुबली अनंत सिंह ने जो कहा वही किया...बिहार पुलिस की सारी चौकसी की निकल गई हवा

PATNA: बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने जो कहा वही किया।विधायक ने लगातार तीन वीडियो शेयर कर कहा था कि वे पुलिस के हाथ नहीं आयेंगे .क्यों उन्हें पटना की पुलिस पर भरोसा नहीं है।अंतिम वीडियो में भी अनंत सिंह ने स्पष्ट कर दिया था कि वे किसी कीमत पर पुलिस के हाथ नहीं लगने वाले।

उन्हें न्यायालय पर भरोसा है वहीं सरेंडर करेंगे।आखिरकार वही हुआ ..अनंत सिंह ने बिहार नहीं बल्कि दिल्ली के साकेत कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया।बताया जा रहा है कि कोर्ट ने सरेंडर की अर्जी स्वीकार करते हुए बाढ़ कोर्ट ले जाने का आदेश दिया है।विधायक अनंत सिंह को कस्टडी में ले लिया गया है।


गौरतलब है कि विधायक के पैतृक आवास लदमा से एके-47 और हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद से हीं उनके सरकारी आवास से लेकर रिश्तेदारों तक के यहां छापेमारी कर अनंत सिंह को हर कीमत गिरफ्तार करना चाहती थी।लेकिन सात दिन तक लगातार फरार रहने के बाद भी बिहार पुलिस उन्हें नहीं ठूंढ पाई।

बता दें कि अनंत सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस मुख्यालय ने 11 स्पेशल टीम को पीछे लगाया था।टीम में 200 तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी और सिपाही को लगाया गया था।लेकिन अकेला अनंत सिंह सब पर भारी पड़ा और जो कहा वही किया.....

Suggested News