बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में बाहुबली अशोक महतो की पत्नी और राजद उम्मीदवार कुमारी अनीता ने किया नामांकन, कहा आम जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन

मुंगेर में बाहुबली अशोक महतो की पत्नी और राजद उम्मीदवार कुमारी अनीता ने किया नामांकन, कहा आम जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन

MUNGER : मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में जहां चौथे फेज में चुनाव होना है। वहीँ इसको लेकर नामांकन का दौर लगातार जारी है। अब तक कुल पांच प्रत्याशियों ने अपना नामांकन करवा लिया है। जिसमे से आज एक निर्दलीय और इंडिया गठबंधन सह आरजेडी के प्रत्याशी बहुबली अशोक महतो की नवविवाहिता कुमारी अनिता ने आज एक सादे अंदाज में नामांकन करवाया। 

इस मौके पर उनके पति अशोक महतो के द्वारा अपने प्रत्याशी पत्नी के समर्थन में मुंगेर शहर में भव्य जुलूस निकाला गया। अनिता देवी ने मीडिया को बताया कि वो बहुत ही खुश है की आज उन्होंने नामांकन करवा लिया है। साथ ही कहा की जन सेवा करने का एक माध्यम मिल रहा है जहां में हर वर्ग की सेवा कर सकती हूं। अब तक जन समूह का काफी योगदान रहा है आगे भी जनसमूह का योगदान मिलता रहेगा।

बता दें की मुंगेर में आगामी 13 मई को चौथे चरण में लोकसभा के चुनाव कराये जायेंगे। जहाँ राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी कुमारी अनीता का मुकाबला जदयू के प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह से होगा। जदयू प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए आगामी 26 अप्रैल को प्रधानमन्त्री मोदी भी मुंगेर आने वाले हैं। 

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट  

Suggested News