बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बजरंग दल के संयोजक गिरफ्तार, विरोध में नवादा बंद

बजरंग दल के संयोजक गिरफ्तार, विरोध में नवादा बंद

NAWADA :  बजरंग दल के संयोजक जितेन्द्र प्रसाद जितू को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में नवादा बंद का आयोजन किया गया। जितेन्द्र जीतू पर 2017 में साम्प्रदायिक तवान फैलाने का आरोप है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले में कई अन्य लोगों पर केस दर्ज हुआ था लेकिन पुलिस ने केवल जितेन्द्र जीतू को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों ने जब तक जितेन्द्र जीतू को रिहा नहीं किया जाता तब तक विरोध में नवादा बंद रहेगा।

BAJRANG-DAL-CONVENER-ARRESTED2.jpg

ये मामला अप्रैल 2017 का है। नावाद में एक धार्मिक पोस्टर फाड़ दिये जाने के बाद दो पक्षों के बीच तनाव फैल गया था। इस मामले में 150 अज्ञात लोगों के अलावा दोनों समुदायों के 20-20 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज किया गया था।  पुलिस ने एक साल तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। अब अचनाक जितेन्द्र जीतू को गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय लोग पुलिस की इस कार्रवाई को एकतरफा बता रहे हैं।  नवादा पुलिस स्थिति पर नियंत्रण रखे हुए है।

Suggested News