बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कश्मीर में न ससुराल चाहिए न ही मकान… बस फौजी अब तिरंगे में न लिपटे ऐसा हिन्‍दुस्‍तान चाहिए

कश्मीर में न ससुराल चाहिए न ही मकान… बस फौजी अब तिरंगे में न लिपटे ऐसा हिन्‍दुस्‍तान चाहिए

जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद देश का माहौल ही अलग हो गया है। चारों तरफ से इस मुद्दे पर रिएक्शन आ रहे हैं। देश के लोगों में खुशी का माहौल है। इसको लेकर लोग मोदी सरकार की तारीफ कर रहे हैं।हर क्षेत्र से जुड़ी जानी-मानी शख्सियतें अपने-अपने अंदाज में धारा 370 मुद्दे पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे है। भारत के मशहूर पहलवान बजरंग पुनिया ने भी अपने ट्वीट किया है, जिसको लेकर उनकी जमकर तारीफ की जा रही है।
 

 पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि न कश्मीर में ससुराल चाहिए, न ही वहां मकान चाहिए, बस कोई फौजी तिरंगे में लिपट कर न आए ऐसा हिंदुस्तान चाहिए। जयहिंद ,जय भारत। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया पर कश्मीर में जमीन लेने की प्लानिंग को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। इस मामले पर एक भोजपुरी गाना सबसे ज्यादा वायरल है। इस गाने के बोल हैं ले लेबे जम्मू कश्मीर में जमीन। गाने को गुंजन सिंह और अंजलि भारती ने गाया है।


Suggested News