बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी के बड़े समाजसेवी बजरंगी नारायण ठाकुर का निधन,पूर्व विधायक अवनीश सिंह ने जताया शोक..जिले भर में शोक की लहर

मोतिहारी के बड़े समाजसेवी बजरंगी नारायण ठाकुर का निधन,पूर्व विधायक अवनीश सिंह ने जताया शोक..जिले भर में शोक की लहर

MOTIHARI: मोतिहारी के बड़े समाजसेवी व जेपी सेनानी रहे बजरंगी नारायण ठाकुर का आज हृदयगति रूकने से निधन हो गया। निधन के बाद पूरे चंपारण में शोक की लहर दौड़ गई। वे अंत समय तक राजद से जुड़े रहे। बजरंगी नारायण ठाकुर के निधन पर राजनेताओं-सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।

पूर्व विधायक अवनीश सिंह ने जताया शोक

बजरंगी नारायण ठाकुर अंत-अंत राजद का दामन नहीं छोड़ा। शुरूआत से ही वे राजद से जुड़े, उनके साथियों ने दल बदला लेकिन इन्होंने आरजेडी का साथ अंत समय तक निभाया। इनके निधन पर ढाका-चिरैया के पूर्व विधायक व कद्दावर नेता अवनीश कुमार सिंह ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वे हम सबों को छोड़कर चले गये। उनका जाना हमारे लिए निजी क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। अवनीश कुमार सिंह के अलावे अन्य नेताओं ने समाजवादी नेता बजरंगी नारायण ठाकुर के निधन पर शोक जताया है। 

Suggested News