बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बखोरापुर मंदिर ट्रस्ट ने जदयू नेता छोटू सिंह को किया सम्मानित, जिला प्रभारी बनने की दी बधाई, कहा कोरोना काल में लोगों की सेवा में रहे तत्पर

बखोरापुर मंदिर ट्रस्ट ने जदयू नेता छोटू सिंह को किया सम्मानित, जिला प्रभारी बनने की दी बधाई, कहा कोरोना काल में लोगों की सेवा में रहे तत्पर

ARA : संगठन को मजबूती देने के लिए जनता दल यूनाइटेड की ओर से कई नेताओं को अहम जिम्मेवारी दी गयी है। जिसके तहत बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व अध्यक्ष और जदयू महासचिव अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू सिंह को भोजपुर जिले का प्रभारी बनाया गया है। इसी कड़ी में कल बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर कलि मंदिर प्रांगण में छोटू सिंह को मंदिर ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी सिंह, मुख्य संरक्षक सुनील सिंह ने छोटू सिंह ने माता रानी का फोटो, अंग वस्त्र और प्रसाद देकर सम्मानित किया। 

इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट के लोगों ने कहा की कोरोना काल में छोटू सिंह ने इलाके के लोगों की काफी मदद की है। जब कोई अपने घरों से बाहर नहीं निकलता था। तब आपने लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया था। वहीँ इस मौके पर जदयू नेता छोटू सिंह ने कहा की बखोरापुर काली मंदिर की लोकप्रियता केवल बिहार ही नहीं, दुसरे राज्यों में भी है। बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखण्ड में इस मंदिर की बेहद चर्चा की जाती है। इलाके में माँ काली की बेहद कृपा बरसती है। वहीँ यहाँ आनेवालों की सभी मनोकामना जरुर पूरी होती है। 

वहीँ छोटू सिंह ने कहा की बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार में सभी जाति, धर्म और समुदाय के लोगों का विकास हुआ है। खासकर बिहार में सडकों का जाल बिछ जाने से सुदूर इलाकों तक जाना भी बेहद आसान हो गया है। अब सालों भर लोग बिहार के किसी भी कोने में आसानी से आ जा सकते हैं। वहीँ बिजली की उपलब्धता की वजह से सभी इलाके रौशनी से जगमग कर रहे हैं। जिससे किसी धार्मिक स्थलों की सुन्दरता और बढ़ जाती है।

कहा की बिहार में कानून का राज होने से लोग सपरिवार दूर दूर जाकर मंदिरों में पूजा अर्चना कर रहे हैं। छोटू सिंह ने कहा की इस इलाके के और अधिक विकास के लिए वे और अधिक प्रयास करेंगे। जिससे बखोरापुर काली मंदिर पुरे देश में से लोग आने लगेंगे।   

Suggested News