बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश के हड़काने के बाद पुलिस एक्टिव ,बंधक बैंक से 17 लाख की लूट मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी, हथियार के साथ तीन अपराधी अरेस्ट

CM नीतीश के हड़काने के बाद पुलिस एक्टिव ,बंधक बैंक से 17 लाख की लूट मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी, हथियार के साथ तीन अपराधी अरेस्ट

PATNA: बिहार में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल है। शुक्रवार को अपराधियों ने मुजफ्फरपुर में बंधक बैंक की शाखा से करीब 17 लाख रू लूट लिये थे. जिस समय लूट की वारदात हुई उस समय सीएम नीतीश सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी हुई तुरंत डीजीपी को तलब किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हड़काने के बाद पुलिस एक्टिव हुई है ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।

जानकारी के अुसार इस मामले में पटना के कंकड़बाग इलाके के अशोक नगर और 90 फ़ीट इलाके में छापेमारी की गई। एसटीएफ की टीम ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपरधियों के पास से लूट के रुपए भी बरामद किये गए हैं. साथ ही तीन पिस्टल और 16 जिंदा गोली भी बरामद होने की खबर है। गिरफ्तार सभी अपराधियों को पुलिस मुजफ्फरपुर ले गई है। 


Suggested News