बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बंधन बैंक से 16 लाख की लूट, आधा दर्जन की संख्या में आए थे लुटेरे

बंधन बैंक से 16 लाख की लूट, आधा दर्जन की संख्या में आए थे लुटेरे

मुजफ्फरपुर। जिले के सकरा थाना के दोनमा स्थित बंधन बैंक से बड़ी लूट की घटना सामने आई है। यहां बाइक से आए दर्जन लुटेरों ने लगभग 16 लाख रुपए लूट लिए हैं। इस दौरान भागने से रोक रहे एक दुकानदार को उन्होंने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार सकरा थाना के दोनमा में शुक्रवार दोपहर बंधन बैंक की शाखा में दो मोटरसाइकिल पर सवार छः अपराधियों घुस गए और हथियार के बल पर कर्मी को कब्जा में लेकर लगभग 16 लाख की राशि लूट ली। इस दौरान उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे स्थानीय दूकानदार राजेश साह अपराधी द्वारा इन्हें गोली मारकर जख्मी कर बरियारपुर की ओर निकल गये। मामले में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। जिसके बाद इलाके की नाकेबंदी करने की बात कही जा रही है।

फिलहाल पूरी खबर को अपडेट किया जा रहा है।

Suggested News